मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं पर की फरियादियों से बात, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं पर की फरियादियों से बात, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं पर की फरियादियों से बात, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 12 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्राप्त शिकायती पत्रों के आधार पर फरियादियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के पत्र सिर्फ कागज़ नहीं, उम्मीद और विश्वास का प्रतिबिम्ब होते हैं, आज ऐसे ही कुछ शिकायती पत्र पढ़ने के बाद मैने संबंधित शिकायतकर्ताओं से बात की। साथ ही अधिकारियों को इन पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। समाधान ही हमारी सरकार की कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान है।

डोईवाला तहसील के शेरगढ़ निवासी कर्मचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खेत के लिए आने वाली सिंचाई नहर टूट गई है, जिस कारण सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ने उनसे पूरी समस्या सुनने के बाद, प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग को मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी तरह मेजर नरेश कुमार सकलानी ने उनकी भूमि पर निजी व्यक्तियों की ओर से अतिक्रमण कर लघु सिंचाई नहर बनाने की शिकायत दर्ज की गई। जिस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। एक अन्य शिकायतकर्ता कैनाल रोड निवासी धीरेंद्र शुक्ला ने बिल्डर के द्वारा परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री ने एमडीडीए को इस प्रकरण में जांच करने को कहा है। विकासनगर दिनकर विहार निवासी विशन दत्त शर्मा की सड़क संबंधित शिकायत पर मुख्यमंत्री ने सचिव लोक निर्माण विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!