देहरादून शहर की धड़कन 'घंटाघर' संवर रहे है अपनी यौवन पर - Shaurya Mail

Breaking News

देहरादून शहर की धड़कन ‘घंटाघर’ संवर रहे है अपनी यौवन पर

 देहरादून शहर की धड़कन ‘घंटाघर’ संवर रहे है अपनी यौवन पर

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 11 जुलाई 2025 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल शहर को सुगम, सुरक्षित और सुंदर बनाने में जुटे है। वही शहर में एक के बाद एक योजना को धरातल पर उतार रहे हैं, इसी कड़ी में शहर की धड़कन घंटाघर को अपनी अलौकिक स्वरुप में विकसित करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग कर कार्यों को तेजी से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
देहरादून जनपद ही नहीं बल्कि उत्तराखण्ड राज्य की ऐतिहासिक देहरादून शहर की धड़कन घंटाघर को जिलाधिकारी एवं उनके टीम द्वारा घण्टाघर की स्थलीय भू-भाग में नया लुक तराश रहे हैं, ताकि आवागमन करने वाले राहगीरों को मन मोहक नजारा देखने को मिल सके, और वे देहरादून शहर की धड़कन ‘घंटाघर’ की सुंदर स्मृति अपने साथ ले जा सके।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!