प्रदेश में सनातन धर्म की आड़ में ठगी पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, ऑपरेशन कालनेमि शुरू - Shaurya Mail

Breaking News

प्रदेश में सनातन धर्म की आड़ में ठगी पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, ऑपरेशन कालनेमि शुरू

 प्रदेश में सनातन धर्म की आड़ में ठगी पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, ऑपरेशन कालनेमि शुरू

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 11 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सनातन धर्म की आड़ में ठगी और लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले छद्म भेषधारियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को देहरादून में मीडिया से बातचीत में धामी ने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां असामाजिक तत्व साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों, विशेषकर महिलाओं को ठगने का कार्य कर रहे हैं। इससे न सिर्फ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सनातन परंपरा की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में किसी भी धर्म का व्यक्ति यदि ऐसे कृत्य करता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार असुर कालनेमि ने साधु का भेष धारण कर भ्रमित करने का प्रयास किया था, वैसे ही आज समाज में कई “कालनेमि” सक्रिय हैं जो धार्मिक भेष धारण कर अपराध कर रहे हैं। सरकार जनभावनाओं, सनातन संस्कृति की गरिमा की रक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आस्था के नाम पर पाखंड फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!