मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के कराटे चैंपियन्स को किया सम्मानित - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के कराटे चैंपियन्स को किया सम्मानित

 मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के कराटे चैंपियन्स को किया सम्मानित

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 09 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में राज्य के तीन होनहार कराटे चैंपियंस को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित किए जा रहे सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खिलाडियों ने अपनी खेल प्रतिभा से अपने माता-पिता के साथ ही उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है। तीनों खिलाड़ियों अनामिका, मैत्री व क्रियांश ने 5-6 जुलाई 2025 को कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित 9वीं साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत, कांस्य व कांस्य पदक जीते हैं। मुख्यमंत्री ने इन खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और भविष्य के आयोजनों में सफलता के लिये शुभकामनाएं भी दी।

इन खिलाड़ियों का चयन कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। जिसमें अनामिका बिष्ट, पुत्री हरीश बिष्ट, जिला चंपावत-रजत पदक, मैत्री बलूनी, पुत्री कैलाश बलूनी, डोईवाला, जिला देहरादून-कांस्य पदक और क्रियांश कौशिक, पुत्र सुमंता शर्मा, जिला देहरादून-कांस्य पदक प्राप्त किया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!