पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुंजी, आदि कैलाश, नीति माणा में आयोजित करें मैराथन : मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुंजी, आदि कैलाश, नीति माणा में आयोजित करें मैराथन : मुख्यमंत्री

 पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुंजी, आदि कैलाश, नीति माणा में आयोजित करें मैराथन : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 08 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश दिए। यह मैराथन कुमाऊं क्षेत्र में गुंजी से आदि कैलाश और गढ़वाल में नीति माणा से लेकर मलारी तक आयोजित की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस आयोजन को वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल किया जाए और हर वर्ष निर्धारित तिथि पर इसका नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सशक्त बनाने के साथ ही तय समय पर प्रभावितों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों में फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़/सोलर फेंसिंग के संबंध में विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली और अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!