सैनिक कल्याण मंत्री ने की सैन्यधाम निर्माण कार्यों की समीक्षा - Shaurya Mail

Breaking News

सैनिक कल्याण मंत्री ने की सैन्यधाम निर्माण कार्यों की समीक्षा

 सैनिक कल्याण मंत्री ने की सैन्यधाम निर्माण कार्यों की समीक्षा

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 29 जून 2025

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा की। सैन्यधाम निर्माण की प्रगति को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसे शीर्ष प्राथमिकता पर पूर्ण करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने सैनिक विश्राम गृहों में जीर्णाेद्धार और मरम्मत के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिये। मंत्री ने बताया कि 30 जून को सैन्यधाम का निरीक्षण किया जाऐगा।

बैठक में सैनिक कल्याण निदेशक बिग्रेडियर (सेनि) अमृतलाल, उपनल के एमडी बिग्रेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, उपनिदेशक विंग कमाण्डर (सेनि) निधि बधानी, उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार, पेयजल निगम से संजय यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!