उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में चार प्रस्तावों को मिली मंजूरी - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में चार प्रस्तावों को मिली मंजूरी

 उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में चार प्रस्तावों को मिली मंजूरी

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 25 जून 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में चार महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के चलते मंत्रिमंडल की मीडिया ब्रीफिंग इस बार आयोजित नहीं की गई।माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 135 विशेष शिक्षा शिक्षकों के पदों के सृजन हेतु ‘उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली-2025’ को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण के शुरू होने की दशा में और इस कार्यक्रम को क्रियान्वयन करने के लिए पंचायती राज विभाग को अधिकृत किया गया।पंचम विधानसभा के 2025 के वर्षाकालीन द्वितीय सत्र के लिए स्थान और तिथि तय करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।पंचायती राज विभाग से संबंधित एकल सदस्य समर्पित आयोग की तीसरी रिपोर्ट का अध्ययन कर मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने अपनी सिफारिशें प्रस्तुत कीं, जिन्हें कैबिनेट के समक्ष रखा गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!