देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने जल जीवन मिशन के कार्यों को बंद करने का लिया फैसला - Shaurya Mail

Breaking News

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने जल जीवन मिशन के कार्यों को बंद करने का लिया फैसला

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 25 जून 2025

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने जल जीवन मिशन में चल रहे कार्यों के भुगतान न मिलने पर अपने सभी सदस्यों को काम बंद करने की अनुमति दे दी है। इस अनुमति के अंतर्गत संबंधित सदस्य ठेकेदार एक एप्लीकेशन देकर विभाग को सूचित कर सकते हैं और भुगतान न होने के कारण अपना काम बंद कर सकते हैं। विगत पिछले सप्ताह जल जीवन मिशन से जुड़े हुए सभी ठेकेदारों ने देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया था और सरकार को यथाशीघ्र भुगतान करने के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को ज्ञापन भी सोपे था और तीन दिन के अंदर काम बंद करने की बात कही थी। परंतु विभाग एवं सरकार के द्वारा देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन को या आस्वस्थ किया गया था कि विगत तीन दिनों में भुगतान कर दी जाएगी परंतु सरकार एवं विभागों की के द्वारा इस संबंध में कोई कार्य नहीं किया गया, मजबूरन आज संगठन ने अपने सभी रजिस्टर्ड सदस्यों को एक पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि वे सभी विभाग को एक एप्लीकेशन देखकर भुगतान न होने के कारण अपना काम बंद कर सकते हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!