Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में आग लगने की घटना को गंभीरता से लिया और बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दियाबीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपालश्री एल.पी. जोशी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कियाविरासत महोत्सव में आज भिन्न-भिन्न स्कूलों के 86 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर तरह-तरह की कलाओं में अपने-अपने हुनर का रोचक एवं अद्भुत प्रदर्शन कियाप्रारंभिक शिक्षा के द्वादश राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ उत्तराखंड की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल जी द्वारा किया गया

केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज संविधान हत्या दिवस पर दिल्ली में ‘लोकतंत्र अमर रहे यात्रा’ को दिखाएंगे हरी झंडी

 केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज संविधान हत्या दिवस पर दिल्ली में ‘लोकतंत्र अमर रहे यात्रा’ को दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली,बुधवार 25 जून 2025

देश में आपातकाल लागू होने के 50 साल पूर्ण होने पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आज ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ‘लोकतंत्र अमर रहे यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे। यह आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और दिल्ली सरकार मिलकर कर रहे हैं। यह जानकारी संस्कृति मंत्रालय ने कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर दी दी।

यह यात्रा संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों और आपातकाल से मिली सीख के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए देशभर का भ्रमण करेगी। अमित शाह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खास तौर पर मौजूद रहेंगे। यह जानकारी मंगलवार को संस्कृति मंत्रालय ने दी। इस दौरान स्टेडियम में भारतीय लोकतंत्र पर विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि आपातकाल की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आधी रात आकाशवाणी पर की थी। आपातकाल भारत के स्वतंत्रता के बाद के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है। इस दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया। प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई। लोकतांत्रिक संस्थाओं का गला घोंट दिया गया।पिछले साल केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में अधिसूचित किया था।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!