ऋषि कुल में होगी मदन मोहन मालवीय शोध संस्थान की स्थापना : पुष्कर सिंह धामी - Shaurya Mail

Breaking News

ऋषि कुल में होगी मदन मोहन मालवीय शोध संस्थान की स्थापना : पुष्कर सिंह धामी

 ऋषि कुल में होगी मदन मोहन मालवीय शोध संस्थान की स्थापना : पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड(हरिद्वार),रविवार 22 जून 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के ऑडिटोरियम में भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि ऋषिकुल जैसे विशद संस्थान में एक बड़ा सेन्टर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, आयुर्वेद, ज्योतिष एवं ध्यान के क्षेत्र में शोध एवं अध्ययन के लिए एक केंद्र बनना चाहिए। उन्होंने घोषण की कि मदन मोहन मालवीय राज्य शोध संस्थान की स्थापना ऋषिकुल में की जायेगी, जिसमें योग, ध्यान एवं अध्यात्म आदि अनेक विधाओं का अध्ययन किया जायेगा। इससे स्प्रिचुअल टूरिज्म को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय ने हरिद्वार में ऋषिकुल विद्यापीठ के साथ ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज की स्थापना की थी। वर्तमान में यह दोनों संस्थान राज्य सरकार के अधीन संचालित हो रहे हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!