केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर उत्तराखंड समाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने जताया शोक
उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 15 जून 2025
केदारनाथ मार्ग पर हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत पर उत्तराखंड समाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने शोक प्रकट किया है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
संस्थापक ट्रस्टी अध्यक्ष श्री राजू वर्मा ने कहा, यह हादसा पूरे उत्तराखंड के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। हम सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं और परिजनों के साथ इस दुख में सहभागी हैं।
संस्थापक ट्रस्टी महासचिव राकेश शर्मा ने हवाई सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों से बचा जा सके।
संस्थापक ट्रस्टी उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट ने कहा, हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है। ट्रस्ट पीड़ित परिवारों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है।
संस्थापक ट्रस्टी कोषाध्यक्ष रुद्रपाल सिंह ने हादसे की निष्पक्ष जांच और प्रभावितों को त्वरित सहायता देने की अपील की।
जिला देहरादून अध्यक्ष शिवम भट्ट ने सरकार से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया।
ट्रस्ट ने राज्य सरकार से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने और हेलीकॉप्टर सेवा संचालन में और अधिक सतर्कता बरतने की मांग की है।