विकास कार्यों के लिए यूकेडी ने चलाया भूदान अभियान - Shaurya Mail

Breaking News
घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर तहसील सदर में 22 तथा विकासनगर अंतर्गत 10 सिलेंडर ज़ब्तलेखक गांव बना संस्कृति का संगम, विरासत कला उत्सव में दिखी एकता की झलकदेहरादून में SMILE योजना के तहत टपकेश्वर मंदिर परिसर में चिकित्सा शिविर आयोजितउत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर शाखा के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल से मुलाकात कीउत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के मामलों मॆं मुख्यमन्त्री की घोषणा एवं शासनादेशों व एक्ट का सही से पालन नहीं किये जाने को लेकर गांधीपार्क मुख्य द्वार से सचिवालय मार्च किया

विकास कार्यों के लिए यूकेडी ने चलाया भूदान अभियान

 विकास कार्यों के लिए यूकेडी ने चलाया भूदान अभियान

विकास कार्यों के लिए यूकेडी ने चलाया भूदान अभियान

 

-डोईवाला ब्लॉक में ट्यूबवेल अथवा सार्वजनिक शौचालयों के लिए उत्तराखंड क्रांति दल ने भूदान अभियान शुरू किया

-यूकेडी ने इस संबंध में थानो तथा कुड़ियाल गांव और चक सिंधवाल गांव में इस संबंध में ग्रामीणों के साथ बैठक की

 

देहरादून, उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि डोईवाला के कुड़ियाल गांव में ग्रामीणों ने अपनी एक बीघा भूमि ट्यूबवेल के लिए दान करने की बात कही है। जल्दी ही इसका प्रस्ताव बनाकर नलकूप विभाग को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी ग्रामीण अथवा ग्राम सभा विकास कार्यों के लिए भूमि की उपलब्धता के लिए आगे आएंगे उनके विकास कार्यों के लिए प्राथमिकता से पैरवी की जाएगी।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा ने बताया कि एक अन्य बैठक मे इसके अलावा थानो चैक पर एक सार्वजनिक शौचालय की जरूरत महसूस की जा रही है लेकिन जहां पर सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं है, इसलिए जल्दी ही व्यापार मंडल और स्थानीय निवासियों के साथ भूमि के लिए बड़ी बैठक की जाएगी और इसका प्रस्ताव भी तैयार कर दिया जाएगा। श्री बहुगुणा ने बताया कि इस संबंध में शौचालय के लिए बजट आवंटित करने हेतु शासन में सैद्धांतिक स्वीकृति दी जा चुकी है। उत्तराखंड क्रांति दल के थानों मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा कि चक सिंधवाल गांव में भी पेयजल की समस्या को लेकर काफी चर्चा हुई। यहां भी एक अलग ट्यूबवेल की जरूरत महसूस की गई है। इसके अलावा चक सिंधवाल गांव में ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें 5 किलोमीटर दूर सिंधवाल गांव में पोलिंग बूथ तक जाना पड़ता है नजदीकी प्राइमरी स्कूल में नया पोलिंग बूथ स्थापित किए जाने को लेकर भी एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इन बैठकों में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल, केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा, जिला अध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल, थानो मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित घिल्डियाल, प्रमोद डोभाल, धर्मवीर गुसाईं तथा जोत सिंह गुसाईं, अवतार सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!