मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

 मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 12 जून 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य के विभिन्न जनपदों से प्राप्त विकास योजनाओं के प्रस्तावों को वित्तीय मंजूरी प्रदान की। इससे पर्यटन, शिक्षा, पेयजल, आपदा राहत और कर्मचारियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर के विधानसभा कपकोट में शिखर मूल नारायण परिसर, अलखनाथ मंदिर किलपारा, भनार बज्यैण, कांडा सिमकुना घटवरिया, शिव मंदिर सुन्दर गुफा कांडा बज्यैण मंदिर ढाई ईजर, नन्दा देवी मंदिर दोफाड को पर्यटन के रूप विकसित किये जाने के लिए 1.988 लाख की स्वीकृति दी है।

जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में गांधी इण्टर कालेज पनुआनौला अशासकीय विद्यालय में 04 कक्षों के निर्माण के लिए 99.95 लाख, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत विलासपुर काडली स्थित 11 जीआरआरसी जूनियर हाईस्कूल के विद्यालय भवन के निर्माण के लिए 4.68 लाख, विधान सभा क्षेत्र धर्मपुर की सुभाषनगर भारूवाला ग्रान्ट पेयजल योजना के लिए 2748.25 लाख मंजूर किए हैं। जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में 300 नग इण्डिया मार्क-द्वितीय हैण्डपम्प कार्य के लिए 499.65 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

जिलाधिकारी चमोली के प्रस्ताव के क्रम में राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत क्षमता विकास मद में 60.00 लाख की धनराशि और जिलाधिकारी, रूद्रप्रयाग के प्रस्ताव के क्रम में क्षमता विकास मद में 239.47 लाख की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभागान्तर्गत स्थानीय निकायों के पालिका केन्द्रीयत, अकेन्द्रीयत सेवा के समस्त कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनरों को, जिनकी पेंशन 7 वें वेतन आयोग की संस्तुतियों के क्रम में पुनरीक्षित की गई है, को महंगाई राहत 53 प्रतिशत के स्थान पर 55 प्रतिशत अनुमन्य किये जाने के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया है।

जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील घनसाली बालगंगा क्षेत्रान्तर्गत आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास व विस्थापन के लिए पांच करोड़ सैतालिस लाख पिचहत्तर हजार तीन सौ की धनराशि जिलाधिकारी टिहरी को आवंटित का भी अनुमोदन कर दिया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!