हल्दूचौड़ में गौशाला का भूमि पूजन और 27 योजनाओं का धामी ने किया शिलान्यास व लोकार्पण - Shaurya Mail

Breaking News

हल्दूचौड़ में गौशाला का भूमि पूजन और 27 योजनाओं का धामी ने किया शिलान्यास व लोकार्पण

 हल्दूचौड़ में गौशाला का भूमि पूजन और 27 योजनाओं का धामी ने किया शिलान्यास व लोकार्पण

उत्तराखंड(हल्द्वानी),शनिवार 07 जून 2025

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार की प्रातः लगभग 11:15 बजे लालकुआं क्षेत्र के हल्दूचौड़ गंगापुर कबडवाल स्थित नगर निगम हल्द्वानी की गौशाला में पहुंचे, उन्होंने यहां पहुंचते ही सबसे पहले गौशाला का भूमि पूजन किया, इस दौरान उनके साथ नैनीताल जनपद की विभिन्न विभिन्न विधानसभाओं के विधायक और क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट भी मौजूद रहे। इसके साथ-साथ उन्होंने नैनीताल जनपद की विभिन्न 27 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 18 योजनाओं का शिलान्यास एवं नौ योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!