मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘गौदान की पुकार’ की शूटिंग का किया शुभारंभ - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘गौदान की पुकार’ की शूटिंग का किया शुभारंभ

 मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘गौदान की पुकार’ की शूटिंग का किया शुभारंभ

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 05 जून 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को धारकोट देहरादून में ‘गौदान की पुकार’ फिल्म के मुहूर्त शॉट को क्लैप किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड फिल्म निर्माण के क्षेत्र में प्रमुख केन्द्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरक्षा एवं गौकल्याण पर आधारित यह फिल्म गौसेवा के लिये प्रेरणा प्रदान करने में मददगार होगी। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता विनोद कुमार चौधरी, मनोज जोशी एवं उपासना सिंह समेत अन्य कलाकार उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!