राज्य में भव्यता से मनाएं विश्व ओलंपिक दिवस : खेल मंत्री - Shaurya Mail

Breaking News

राज्य में भव्यता से मनाएं विश्व ओलंपिक दिवस : खेल मंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 04 जून 2025

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 23 जून को विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर प्रदेश में बड़े स्तर पर खेल आयोजन करने की तैयारी है। मंत्री ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों और ओलंपिक संघ को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में भव्यता के साथ विश्व ओलंपिक दिवस मनाएं। इस दौरान मंत्री ने ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों से कहा कि ओलंपिक खेलों के प्रति प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करने की दृष्टिकोण से खेल विभाग ओलंपिक संघ के साथ मिलकर आयोजन करेगा। इस अवसर पर कौन-कौन सी खेल प्रतियोगिताएं जिला और राज्य स्तर पर कराई जा सकती हैं, इसकी रूपरेखा अधिकारी दो दिन के अंदर तैयार करें।

खेल मंत्री ने कहा कि इस अवसर पर सभी जनपदों में खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएं। साथ ही एक स्थान पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाए। इस आयोजन से अधिक से अधिक आम लोगों को जोड़ने के लिए विभाग इसके व्यापक प्रचार का कार्यक्रम बनाए।

बैठक में खेल निदेशक प्रशांत आर्य, अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगई, उत्तरांचल ओलंपिक संघ महासचिव डीके सिंह, सीईओ चेतन गुरुंग, महेश जोशी, गुरुचरण सिंह, प्रमोद चौधरी, सुरेश कुमार आदि शामिल रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!