लोक कलाकारों को मिलेगा दुर्घटना बीमा - Shaurya Mail

Breaking News

लोक कलाकारों को मिलेगा दुर्घटना बीमा

 लोक कलाकारों को मिलेगा दुर्घटना बीमा

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 03 जून 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक कलाकारों का दुर्घटना बीमा (इंश्योरेंस) देने की घोषणा की है। संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम आवंटन एवं भुगतान संस्कृति निदेशालय से किया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में लोक संस्कृति के सम्वर्धन से जुड़े सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकारों के व्यापक हित में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मार्ग दुर्घटना की स्थिति में लोक कलाकारों का दुर्घटना बीमा (इंश्योरेंस) किये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम आवंटन व भुगतान संस्कृति निदेशालय से करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक संस्कृति को बढावा देने वाले हमारे संस्कृति कर्मी हमारी पंरम्परागत लोक संस्कृति, लो संगीत एवं लोक कला को पहचान दिलाने का कार्य कर रहे हैं। राज्य सरकार सांस्कृतिक दलों से जुडे़ कलाकारों के हित में कार्य कर रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!