नैनीताल राजभवन में विशेष चिकित्सा शिविर में 172 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण - Shaurya Mail

Breaking News

नैनीताल राजभवन में विशेष चिकित्सा शिविर में 172 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

 नैनीताल राजभवन में विशेष चिकित्सा शिविर में 172 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

उत्तराखंड(नैनीताल),मंगलवार 03 जून 2025

उत्तराखंड के नैनीताल राजभवन में सोमवार को एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित लगभग 172 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों से संवाद भी किया और चिकित्सा सेवाओं की सराहना की।

शिविर में बीडी पांडे जिला चिकित्सालय से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 172 लोगों का नेत्र, हृदय, स्त्री, हड्डी व सामान्य रोगों से संबंधित स्वास्थ्य परीक्षण किया, और आवश्यक परामर्श व दवाइयां निशुल्क प्रदान कीं। साथ ही ईसीजी सहित विभिन्न परीक्षण भी शिविर में किए गए।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अच्छे जीवन की नींव है और राजभवन परिवार का उत्तम स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे लाभकारी बताया।

इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एनएस गुंज्याल, सीएमओ डॉ. हरीश चंद पंत, सीएमएस डॉ. तरुण टम्टा, डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता, डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ. बीके मिश्रा, डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव, डॉ. स्नेही कन्याल, डॉ. गरिमा कांडपाल और डॉ. सुधांशु सिंह आदि उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने भविष्य में ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की बात कही, जिससे समय रहते रोगों की पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा सके और राजभवन परिवार निरोग बना रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!