मैराथन में मुख्यमंत्री ने लगाई दौड़, कहा- इस प्रकार का आयोजन स्वस्थ समाज का निर्माण करता है - Shaurya Mail

Breaking News

मैराथन में मुख्यमंत्री ने लगाई दौड़, कहा- इस प्रकार का आयोजन स्वस्थ समाज का निर्माण करता है

 मैराथन में मुख्यमंत्री ने लगाई दौड़, कहा- इस प्रकार का आयोजन स्वस्थ समाज का निर्माण करता है

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 28 मई 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं भी युवाओं के साथ मैराथन में दौड़कर सबका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता और एकता लाने के साथ स्वस्थ समाज का भी निर्माण करते हैं।

बुधवार को पवेलियन ग्राउण्ड, देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहिल्या स्मृति मैराथन एक विरासत-एक संकल्प कार्यक्रम में मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक भरत चौधरी, दायित्वधारी अनिल डब्बू, श्याम अग्रवाल, हेम बजरंगी, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!