राज्यपाल ने की प्रशासनिक, विकास और पर्यटन की समीक्षा - Shaurya Mail

Breaking News

राज्यपाल ने की प्रशासनिक, विकास और पर्यटन की समीक्षा

 राज्यपाल ने की प्रशासनिक, विकास और पर्यटन की समीक्षा

उत्तराखंड(नैनीताल),मंगलवार 27 मई 2025

उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सोमवार को नैनीताल राजभवन में कुमाऊं मंडल और नैनीताल जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर मंडल एवं जनपद की प्रशासनिक, विकासात्मक और पर्यटन संबंधी स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने सर्वप्रथम मंडलायुक्त दीपक रावत से मंडल के प्रमुख विषयों पर चर्चा की और नैनीताल में पर्यटकों के अत्यधिक आगमन से उत्पन्न यातायात दबाव की स्थायी समस्या के समाधान हेतु दीर्घकालिक योजना बनाने को कहा। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि नैनीताल के अतिरिक्त अन्य पर्यटन स्थलों का विकास कर पर्यटकों का संतुलन बनाया जाना चाहिए।

इसके बाद उन्होंने कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था व यातायात नियंत्रण की जानकारी ली। साथ ही जिलाधिकारी वंदना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा से जिले में चल रही योजनाओं, विकास कार्यों और सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुविधा, स्थानीय नागरिकों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए सभी योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!