यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कस्टमर सर्विस को बेहतर बनाने के लिए 1,500 स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती किए - Shaurya Mail

Breaking News
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 2026; कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डॉ0 आशीष चौहानशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठायाजिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं : डीएममुख्यमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों काे किया सम्मानितडीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण; सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कस्टमर सर्विस को बेहतर बनाने के लिए 1,500 स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती किए

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कस्टमर सर्विस को बेहतर बनाने के लिए 1,500 स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती किए

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 30 अप्रैल 2025

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी ग्राहक सेवा को बेहतर बनाने तथा स्थानीय समुदायों के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करने की प्रतिबद्धता के तहत, विभिन्न राज्यों में 1,500 स्थानीय बैंक अधिकारियों को सफलतापूर्वक भर्ती कर लिया है। बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए, अधिकारियों की क्षेत्रीय भाषाओं में महारत का लाभ उठाना इस रणनीतिक पहल का उद्देश्य है।

नए भर्ती किए गए स्थानीय बैंक अधिकारी ग्राहक संबंधों को मजबूत करने, प्रभावी ढंग से शाखा चलाने तथा स्थानीय भाषाओं व संस्कृतियों की गहरी जानकारी का उपयोग करके, बैंक के उत्पादों व सेवाओं का प्रचार-प्रसार करने में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे। उम्मीद है कि इन स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी से बातचीत में आने वाली अड़चनें दूर हो जाएंगी, जिससे ग्राहकों को व्यक्तिगत बैंकिंग का ज्यादा सहज और सुखद अनुभव प्रदान करने में सुविधा होगी।

अपनी भूमिकाएं निभाते हुए, स्थानीय बैंक अधिकारी बैंकिंग के लेनदेन और खाता प्रबंधन में ग्राहकों की मदद करेंगे तथा खुद को सौंपी गई परिचालन की विभिन्न जिम्मेदारियां पूरी करने के अलावा, वित्तीय निर्णय लेने में ग्राहकों का मार्गदर्शन करेंगे।

स्थानीय बैंक अधिकारियों की यह भर्ती, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने तथा गहरे स्थानीय जुड़ाव के माध्यम से, कारोबार बढ़ाने का एक अहम कदम है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!