हेमवती नंदन बहुगुणा ने पहाड़ के विकास की नींव रखी : मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News

हेमवती नंदन बहुगुणा ने पहाड़ के विकास की नींव रखी : मुख्यमंत्री

 हेमवती नंदन बहुगुणा ने पहाड़ के विकास की नींव रखी : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 25 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने पहाड़ के विकास की नींव रखी थी। अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व से देशभर में जो छवि बनाई, उसको आज भी याद किया जाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर घण्टाघर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए यह बातें कहीं। इससे पहले धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किये। उनका जीवन बहुत संघर्षमय था, लेकिन वे हिमालय की तरह अडिग थे। उनका पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का एक स्पष्ट विज़न और चिंतन था। उन्हें अपनी संस्कृति और सभ्यता से गहरा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में एक विशिष्ट पहचान बनाई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में उनका योगदान प्रेरणादायक है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल ने भी हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!