दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पल्टन बाजार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए शोक सभा की - Shaurya Mail

Breaking News

दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पल्टन बाजार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए शोक सभा की

 दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पल्टन बाजार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए शोक सभा की

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 24 अप्रैल 2025

दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पल्टन बाजार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए शोक सभा की।

दून न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य आज सुबह 5:00 बजे पल्टन बाजार सेंटर में एकत्रित हुए व 2 मिनट का मौन रखकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटक शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

यूनियन के पदाधिकारी हरप्रीत सिंह ने कहा कि दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पल्टन बाजार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करता है वा हमले में शहीद हुए नागरिकों को शत् शत् नमन् करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

यूनियन के पदाधिकारी राकेश कुमार भट्ट ने मांग की की सरकार आतंकियों को जल्द से जल्द पकड़कर कठोर से कठोर सजा दे।

शोक सभा में हरप्रीत सिंह, कैलाश सेमवाल, राकेश कुमार भट्ट, बिजेंद्र सेमवाल, राकेश शर्मा, आदित्य न्यूज एजेंसी से श्री जैन जी, गुमान सिंह, राजेश रावत, रोहित, शिव कुमार, पार्थ पुंडीर, गौरव सिंह, सौरव सिंह अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!