मुख्यमंत्री ने 08 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने 08 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

 मुख्यमंत्री ने 08 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 01 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में परिवहन विभाग के अंतर्गत सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पद पर नियुक्त 08 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह आपके जीवन की नई शुरूआत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नव चयनित अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार करेंगे और परिवहन विभाग में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। राज्य में परिवहन के क्षेत्र में बहुत चुनौतियां हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वाहनों की फिटनेस जांच, मोटर वाहन अधिनियम और नियमों के पालन कराने और सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों में सम्भागीय निरीक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, ऐसे में सड़क सुरक्षा और वाहनों की फिटनेस से संबंधित कार्यों में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

इस अवसर पर सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत, अपर सचिव परिवहन व प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम रीना जोशी एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!