राजभवन में राजस्थान स्थापना दिवस समारोह, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं - Shaurya Mail

Breaking News

राजभवन में राजस्थान स्थापना दिवस समारोह, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

 राजभवन में राजस्थान स्थापना दिवस समारोह, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 30 मार्च 2025

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने राजभवन में राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के नागरिकों को प्रदेश की ओर से बधाई दी और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड में रह रहे राजस्थान के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध विरासत, लोक संस्कृति और कला की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।

राज्यपाल ने कहा कि 30 मार्च 1949 को देश के इस गौरवशाली प्रदेश का गठन हुआ, जो आज अपनी बहादुरी, कला, संगीत, लोक संस्कृति और विकास की यात्रा के लिए पूरे देश में विख्यात है। राजस्थान अपनी संस्कृति और ऐतिहासिक दृष्टि से भारतवर्ष का एक महत्वपूर्ण राज्य है। राजस्थान अपनी समृद्ध विरासत के साथ ही पर्यटन के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती पर अनेक वीर योद्धाओं ने जन्म लिया है, जिनमें महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान और वीर दुर्गादास राठौड़ जैसे नाम प्रमुख हैं। राजस्थान के दुर्ग और किले इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों के प्रतीक हैं।

राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न राज्यों के लोगों में एकता का भाव जगाने और सांस्कृतिक मेल-मिलाप के लिए प्रत्येक राजभवन में सभी प्रदेशों के स्थापना दिवस के आयोजन की अनूठी पहल शुरू की गई है। इससे राज्यों के मध्य आपसी संबंध और मजबूत होंगे। इस अवसर पर अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस. भदौरिया एवं वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!