कृषि मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां - Shaurya Mail

Breaking News

कृषि मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

 कृषि मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 23 मार्च 2025

जनपद ऊधमसिंहनगर के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर रुद्रपुर रामलीला मैदान में आयोजित चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग कर शिविर का रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों स्टॉलों का बहुउद्देशीय शिविर में अवलोकन भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने स्वास्थ्य जांच भी कराई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सेवा सुशासन और विकास के 03 वर्ष सूचना विभाग की प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन और महालक्ष्मी योजना के लाभार्थियों को किट भी प्रदान की।

सेवा सुशासन और विकास की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में जनपद प्रभारी/ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाई और सभी को शुभकामनाएं दी। प्रभारी मंत्री ने जिले की प्रमुख विकास योजनाओं और उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, बुनियादी ढांचे के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु लखपति दीदी कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में 27,285 महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 27,205 महिलाओं को लखपति बना दिया गया है।

इस अवसर पर रुद्रपुर स्थानीय विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, सीडीओ मनीष कुमार, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!