देहरादून पहुंचे केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया स्वागत
उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 10 मार्च 2025
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम रविवार को देहरादून पहुंचे, जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीजापुर गेस्ट हाउस में उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें हाऊस ऑफ हिमालयास ब्रांड के जैविक उत्पादों से निर्मित किट भेंट की। इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी उन्होंने केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया।