देहरादून में भव्य फागुन महोत्सव, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की निशान यात्रा का शुभारंभ - Shaurya Mail

Breaking News

देहरादून में भव्य फागुन महोत्सव, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की निशान यात्रा का शुभारंभ

 देहरादून में भव्य फागुन महोत्सव, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की निशान यात्रा का शुभारंभ

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 09 मार्च 2025

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को ओम सिटी स्थित आदि शक्ति दुर्गा मंदिर में आयोजित तृतीय फागुन महोत्सव एवं भव्य निशान यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से भर दिया।शोभायात्रा तिलक रोड होते हुए हनुमान चौक और सहारनपुर चौक से गुजरकर ओम सिटी मंदिर में संपन्न हुई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं तथा समाज में सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने उत्तराखंड की देवभूमि के रूप में विशेष पहचान को रेखांकित करते हुए कहा कि यहां की धार्मिक आस्था पूरे देश को प्रेरित करती है।

मंत्री ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अक्षत गुप्ता, पंकज गुप्ता, आशुतोष, आशीष, जीतेंद्र, हर्षित, ऋषभ, रोहित, ओम सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!