महिला सशक्तिकरण के लिए देहरादून में निकली महिला बाइक रैली - Shaurya Mail

Breaking News

महिला सशक्तिकरण के लिए देहरादून में निकली महिला बाइक रैली

 महिला सशक्तिकरण के लिए देहरादून में निकली महिला बाइक रैली

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 08 मार्च 2025

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को ए.एम. ऑटो स्पोर्ट संस्था द्वारा आयोजित महिला बाइक रैली को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

बाइक रैली कैंप आवास, हाथीबड़कला से शुरू होकर गुच्छू पानी तक गई। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास को और मजबूती प्रदान करते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस बाइक रैली में 15 महिला राइडर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से आभा मेसी, प्रगति और अंजली शामिल थीं।उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस बाइक राइड में अनेक महिला राइडर्स ने भाग लिया और सभी ने इस आयोजन को लेकर उत्साह दिखाया। इस अवसर पर बाइक राइडर आभा मेसी, प्रगति, अंजली सहित 15 बाइक राइडर उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!