प्रदेश भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नाम का पैनल भेजा, केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला - Shaurya Mail

Breaking News

प्रदेश भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नाम का पैनल भेजा, केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला

 प्रदेश भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नाम का पैनल भेजा, केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 04 मार्च 2025

प्रदेश भाजपा ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्षों के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि शीघ्र ही सहमति के बाद नामों की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तरकाशी दौरे को उन्होंने शीतकालीन यात्रा प्रयासों को तीव्र गति देने वाला बताया है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि संगठन पर्व की प्रक्रिया में हम जिलाध्यक्ष चयन के अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सभी 19 सांगठनिक जिलों में भेजे पर्यवेक्षक से उनकी रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की। जिसके बाद सामने आए सभी नामों को लेकर कल मुख्यमंत्री से भी विमर्श किया गया। इसके उपरांत मंगलवार को सभी जनपदों के लिए तैयार 5-5 नामों का पैनल बनाकर पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक और किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर को सौंप दिया गया है। इस पर शीघ्र केंद्रीय नेतृत्व की अनुशंसा के बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी की ओर से नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तरकाशी दौरे को शीतकालीन यात्रा को नई ऊंचाई प्रदान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आना हमेशा देवभूमि वासियों के लिए उत्साहवर्धन करने वाला साबित होता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!