भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

 भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 04 मार्च 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच किसान कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस मुलाकात के बारे में पोस्ट किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि शासकीय आवास पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा सांसद एवं उत्तराखण्ड संगठन पर्व के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजकुमार चाहर से भेंट हुई। इस दौरान उनसे संगठन और किसान कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!