उपनल कर्मचारियों की सहायता राशि बढ़ाने पर सैनिक मंत्री का आभार - Shaurya Mail

Breaking News

उपनल कर्मचारियों की सहायता राशि बढ़ाने पर सैनिक मंत्री का आभार

 उपनल कर्मचारियों की सहायता राशि बढ़ाने पर सैनिक मंत्री का आभार

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 04 मार्च 2025

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से सोमवार को कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के संयोजक विनोद गोदियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने उपनल कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु पर दी जाने वाली तात्कालिक सहायता राशि को एक लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये करने के निर्णय पर सैनिक मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि बीते शनिवार को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने यह घोषणा की थी। उपनल कर्मचारियों ने इस फैसले को कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया और मंत्री जोशी का आभार जताया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!