मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की भेंट

 मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 21 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सरकार सफल रहेगी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से राजधानी समृद्धि और प्रगति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!