गोर्खाली सुधार सभा भवन का जीर्णोद्धार कार्य 17 अप्रैल तक होगा पूर्ण : मंत्री गणेश जोशी - Shaurya Mail

Breaking News
माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशविरासत महोत्सव-2026 में सजा संस्कृति का अनूठा संगम : विद्यार्थियों की प्रतिभा, श्रीलंका के लोकनृत्य, डॉ. एन. राजम के वायलिन और मंजरी चतुर्वेदी की ‘द तवायफ स्टोरी’ ने मोहा मनडीएम के निर्देश पर जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षणविरासत साधना में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकनृत्य की शाही झलकियों का गजब और शानदार रहा अंदाज़स्वामी रामदेव, डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित देश-विदेश के साहित्यकारों ने हिंदी के वैश्विक विस्तार का किया आह्वान

गोर्खाली सुधार सभा भवन का जीर्णोद्धार कार्य 17 अप्रैल तक होगा पूर्ण : मंत्री गणेश जोशी

 गोर्खाली सुधार सभा भवन का जीर्णोद्धार कार्य 17 अप्रैल तक होगा पूर्ण : मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 14 फ़रवरी 2025

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत कार्यालय, भवन, पुस्तकालय, पार्किंग और बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण 99 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य 17 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाए, ताकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उसी दिन भवन का लोकार्पण कर सकें।उन्होंने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा समाज के उत्थान और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है। इस भवन के नव-निर्माण से गोर्खाली समाज को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही उनकी सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा वर्षों से गोर्खाली समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रही है। यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामुदायिक बैठकें और सामाजिक कार्य आयोजित किए जाते हैं। इस भवन के जीर्णाेद्वार से समाज को एक सुविधाजनक मंच मिलेगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत को संरक्षित रखने में सहायता मिलेगी। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक संस्थानों और सांस्कृतिक धरोहरों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने यह भी कहा कि समुदाय की उन्नति और उनके ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए सरकार हमेशा तत्पर रहेगी। निरीक्षण के दौरान गोर्खाली सुधार सभा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!