जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक निर्माण डीएम की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक - Shaurya Mail

Breaking News
माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशविरासत महोत्सव-2026 में सजा संस्कृति का अनूठा संगम : विद्यार्थियों की प्रतिभा, श्रीलंका के लोकनृत्य, डॉ. एन. राजम के वायलिन और मंजरी चतुर्वेदी की ‘द तवायफ स्टोरी’ ने मोहा मनडीएम के निर्देश पर जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षणविरासत साधना में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकनृत्य की शाही झलकियों का गजब और शानदार रहा अंदाज़स्वामी रामदेव, डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित देश-विदेश के साहित्यकारों ने हिंदी के वैश्विक विस्तार का किया आह्वान

जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक निर्माण डीएम की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक

 जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक निर्माण डीएम की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 14 फरवरी 2025 

जिलाधिकारी सविन बंसल जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं एवं जन सामान्य से संबंधित विषयों एवं समस्याओें पर गंभीर हैं। जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक स्थापित करना डीएम की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक है। जिसके परिणाम स्वरूप जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में धनराशि ₹ 142.91 लाख से ब्लड बैंक का निर्माण शुरू हो गया है। जल्द ही जिला चिकित्सालय का अपना ब्लड बैंक होगा जिससे मरीजों एवं तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी।
जिलाधिकारी सविन बसंल स्वयं ब्लड बैंक निर्माण कार्यों की प्रगति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ब्लड बैंक स्थापित होने से जहां जिला चिकित्सालय को अपन ब्लड बैंक मिलेगा वहीं जनमानस मरीजों आगंतुकों को रक्त की आवश्यकता होने पर भटकना नहीं पड़ेगा।
जिलाधिकारी सविन बसंल ने डीएम देहरादून का पदभार ग्रहण करते ही जनमानस से जुड़े सभी विषयों पर गंभीर हैं लोकसेवक के रूप जनमानस के उनके दायित्वों को निर्वहन करने में सदैव तत्पर रहे हैं। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने का कार्य कर रहे, चिकित्सालय में ब्लड बैंक निर्माण कार्यों से लेकर एसएसएनसीयू संचालित करना, चिकित्सालय में आशा घर, उप जिला चिकित्सालय में आईसीयू संचालित करना, विकासनगर चिकित्सालय में मरीजों हेतु निशुल्क भोजन, चिकित्सालयों दवाई कांउटर बढाने, प्रेमनगर में ओटी संचालन, साहिया में अल्ट्रायाउंड मशीन स्थापित करने तथा रोस्टरवार रेडियोलॉजिस्ट की डयूटी लगाने, जिला चिकित्सालय के एसएसएनसीयू, आधुनिक टीकाकरण तथा नारीनिकेतन के लिए डेडिकेटेड एम्बुलेंस आदि अनेक कार्य स्वास्थ्य क्षेत्र में किये है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!