राज्यपाल ने राजाजी टाइगर रिजर्व में की जंगल सफारी - Shaurya Mail

Breaking News
माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशविरासत महोत्सव-2026 में सजा संस्कृति का अनूठा संगम : विद्यार्थियों की प्रतिभा, श्रीलंका के लोकनृत्य, डॉ. एन. राजम के वायलिन और मंजरी चतुर्वेदी की ‘द तवायफ स्टोरी’ ने मोहा मनडीएम के निर्देश पर जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षणविरासत साधना में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकनृत्य की शाही झलकियों का गजब और शानदार रहा अंदाज़स्वामी रामदेव, डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित देश-विदेश के साहित्यकारों ने हिंदी के वैश्विक विस्तार का किया आह्वान

राज्यपाल ने राजाजी टाइगर रिजर्व में की जंगल सफारी

 राज्यपाल ने राजाजी टाइगर रिजर्व में की जंगल सफारी

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 13 फरवरी 2025

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह राजाजी टाइगर रिजर्व के दो दिवसीय भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने राजाजी टाइगर रिजर्व की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध, जैव विविधता और वन्य जीवों को नजदीक से देखने का अनुभव लिया। राज्यपाल ने हाथी, चीतल, तेंदुआ, दुर्लभ पक्षियों समेत कई वन्यजीवों का दीदार किया।

राज्यपाल ने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व में दो दिनों के दौरान यहां की शुद्ध हवा में सांस लेना, पक्षियों के मधुर कलरव में खो जाना, कलकल बहती नदियों के संगीत को सुनना और विशाल वृक्षों की शीतल छाया का आनंद लेना एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व न केवल उत्तराखण्ड, बल्कि पूरे देश की एक अनमोल प्राकृतिक धरोहर है, जहां अद्वितीय जैव विविधता और वन्यजीवन का अस्तित्व है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों और पर्यावरण के संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित रह सके।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!