वार्ड न 63 के नव निर्वाचित पार्षद श्री दिनेश केमवाल ने शपथ लेते ही शुरू किया क्षेत्र के लिए कार्य - Shaurya Mail

Breaking News
माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशविरासत महोत्सव-2026 में सजा संस्कृति का अनूठा संगम : विद्यार्थियों की प्रतिभा, श्रीलंका के लोकनृत्य, डॉ. एन. राजम के वायलिन और मंजरी चतुर्वेदी की ‘द तवायफ स्टोरी’ ने मोहा मनडीएम के निर्देश पर जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षणविरासत साधना में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकनृत्य की शाही झलकियों का गजब और शानदार रहा अंदाज़स्वामी रामदेव, डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित देश-विदेश के साहित्यकारों ने हिंदी के वैश्विक विस्तार का किया आह्वान

वार्ड न 63 के नव निर्वाचित पार्षद श्री दिनेश केमवाल ने शपथ लेते ही शुरू किया क्षेत्र के लिए कार्य

 वार्ड न 63 के नव निर्वाचित पार्षद श्री दिनेश केमवाल ने शपथ लेते ही शुरू किया क्षेत्र के लिए कार्य

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 13 फरवरी 2025

शिवलोक रामनगर कॉलोनी के मुख्यमार्ग को जोड़ने वाले पुल के चौड़ीकरण हेतु वार्ड न 63 के नव निर्वाचित पार्षद श्री दिनेश केमवाल की पहल। श्री केमवाल द्वारा आज पी डबल्यू डी के अधिकारियों के साथ पुल के चौड़ीकरण है सर्वे किया गया। दिनेश केमवाल के द्वारा अपने चुनावी घोषणापत्र में रामनगर शिवलोक कॉलोनी को जोड़ने वाले पुल को प्राथमिकता से चौड़ीकरण करने बात की थी।

निर्वाचित पार्षद श्री दिनेश केमवाल ने कहा की अपने वार्ड न 63 कि जनता के हित में किए गए चुनावी घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जायेगा। इसी क्रम में सर्वप्रथम रामनगर शिवलोक कॉलोनी को जोड़ने वाले पुल को प्राथमिकता देते हुए उसके चौड़ीकरण को लेकर पी डबल्यू डी के अधिकारियों के साथ पुल के चौड़ीकरण को लेकर सर्वे किया।

63 के नव निर्वाचित पार्षद श्री दिनेश केमवाल ने बताया कि पुल के चौड़ा होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!