दो ट्रकों के आपस में भिड़ंने से पैदा हुआ आग का गोला - Shaurya Mail

Breaking News

दो ट्रकों के आपस में भिड़ंने से पैदा हुआ आग का गोला

 दो ट्रकों के आपस में भिड़ंने से पैदा हुआ आग का गोला

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 13 फरवरी 2025

शिमला बाईपास रोड पर मटक माजरी तिराहा से आगे दो बड़े वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टकराते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक चालक की वाहन में जलने से मौत हो गई। सूचना पर चौकी कुल्हाल से मौके पर फोर्स पहुंची। तत्पश्चात फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू पाया गया।

मौके पर पहुंची फोर्स ने वाहनों को चैक किया गया तो देखा कि एक वाहन के चालक की वाहन में ही जल जाने से मौत हो गई थी। शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल उप जिला चिकित्सालय विकास नगर भेजा गया। दोनों वाहनों के नंबरों से वाहन स्वामी की जानकारी प्राप्त कर घटना के संबंध में अवगत कराया गया। मृतक चालक की शिनाख्त पवन कुमार (40) पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम कुंडीयो तहसील पोटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। दूसरा वाहन डंपर का चालक मौके से फरार हो गया है। वाहन चालक के संबंध में जानकारी की जा रही है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों ही वाहनों को सुरक्षित सड़क किनारे खड़ा कर यातायात संचालित किया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!