मुख्यमंत्री ने एथलेटिक्स खेलों का किया अवलोकन - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने एथलेटिक्स खेलों का किया अवलोकन

 मुख्यमंत्री ने एथलेटिक्स खेलों का किया अवलोकन

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 13 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स और मिक्सड रिले रेस का खेलों का अवलोकन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अवलोकन कर विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 5,000 मीटर रेस ( महिला) के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया। 5,000 मीटर रेस ( महिला) में उत्तराखंड की अंकिता ने प्रथम, महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने दूसरा व महाराष्ट्र की पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर गीता धामी, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!