ऑस्ट्रेलिया के टनल विशेषज्ञ प्रो. अर्नोल्ड डिक्स ने मुख्यमंत्री से की भेंट
उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 13 फ़रवरी 2025
ऑस्ट्रेलिया के टनल विशेषज्ञ प्रो. अर्नोल्ड डिक्स ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस अवसर पर प्रो. अर्नोल्ड डिक्स की ओर से सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान के ऊपर लिखी पुस्तक ‘द प्रोमिस’ मुख्यमंत्री को भेंट की।