महाराज ने "घन्ना भाई" के निधन को बताया कला जगत की बड़ी क्षति - Shaurya Mail

Breaking News
माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशविरासत महोत्सव-2026 में सजा संस्कृति का अनूठा संगम : विद्यार्थियों की प्रतिभा, श्रीलंका के लोकनृत्य, डॉ. एन. राजम के वायलिन और मंजरी चतुर्वेदी की ‘द तवायफ स्टोरी’ ने मोहा मनडीएम के निर्देश पर जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षणविरासत साधना में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकनृत्य की शाही झलकियों का गजब और शानदार रहा अंदाज़स्वामी रामदेव, डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित देश-विदेश के साहित्यकारों ने हिंदी के वैश्विक विस्तार का किया आह्वान

महाराज ने “घन्ना भाई” के निधन को बताया कला जगत की बड़ी क्षति

 महाराज ने “घन्ना भाई” के निधन को बताया कला जगत की बड़ी क्षति

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 12 फरवरी 2025

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री रहे प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद “घन्ना भाई” के असामायिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए प्रदेश के कला जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है।

श्री महाराज ने कहा कि घनानंद ‘घन्ना भाई’ पहाड़ के मंझे हुए हास्य कलाकार थे। रामलीलाओं से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले ‘घन्ना भाई’ ने रेडियो, दूरदर्शन के साथ साथ कई गढ़वाली और कुमाऊंनी फिल्मों में हास्य अभिनय के माध्यम से अपनी कला की अमिट छाप छोड़ी है। सबको हंसाने वाले ‘घन्ना भाई’ जैसे उच्च कोटि के कलाकार का यूं एकाएक हमें छोड़कर चले जाना वास्तव में कला जगत की बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!