एक हजार मीटर हीट कयाकिंग मेन्स में उत्तराखंड के प्रभात ने जीता गोल्ड - Shaurya Mail

Breaking News
माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशविरासत महोत्सव-2026 में सजा संस्कृति का अनूठा संगम : विद्यार्थियों की प्रतिभा, श्रीलंका के लोकनृत्य, डॉ. एन. राजम के वायलिन और मंजरी चतुर्वेदी की ‘द तवायफ स्टोरी’ ने मोहा मनडीएम के निर्देश पर जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षणविरासत साधना में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकनृत्य की शाही झलकियों का गजब और शानदार रहा अंदाज़स्वामी रामदेव, डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित देश-विदेश के साहित्यकारों ने हिंदी के वैश्विक विस्तार का किया आह्वान

एक हजार मीटर हीट कयाकिंग मेन्स में उत्तराखंड के प्रभात ने जीता गोल्ड

 एक हजार मीटर हीट कयाकिंग मेन्स में उत्तराखंड के प्रभात ने जीता गोल्ड

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 11 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टिहरी झील में 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने 1000 मीटर हीट कयाकिंग मेंस प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर एवं सोविनियर से सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने स्वर्ण पदक, एसएससीबी ने रजत तथा दिल्ली ने कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि, वीरभूमि के बाद अब खेलभूमि के रूप में स्थापित हो रहा है। 28 जनवरी को 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। खेल प्रतियोगिताएं उत्तराखण्ड के 11 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड 25वें स्थान पर था और 38वें आयोजन में 7वें स्थान पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील ऊर्जा उत्पादन के साथ ही पर्यटन और साहसिक खेलों के लिए अन्यन्त अनुकूल है। यह वाटर स्पोर्ट्स का बहुत बड़ा हब बनेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने टिहरी में शीतकालीन पर्यटन की थीम पर डेस्टिनेशन टिहरी कैलेंडर 2025 भी लॉन्च किया। यह कैलेंडर टिहरी की एक प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थल के रूप में उभरती क्षमता पर प्रकाश डालता है, जिसमें रोमांच, प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक स्थलों का समृद्ध मिश्रण है। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने प्रतियाेगिता देखने आए छात्राओं का हाथ मिलाकर अभिवादन किया और उनसे बातचीत भी की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!