राज्यपाल ने छात्रों के आत्मविश्वास बढ़ाने पर दिया जोर - Shaurya Mail

Breaking News
माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशविरासत महोत्सव-2026 में सजा संस्कृति का अनूठा संगम : विद्यार्थियों की प्रतिभा, श्रीलंका के लोकनृत्य, डॉ. एन. राजम के वायलिन और मंजरी चतुर्वेदी की ‘द तवायफ स्टोरी’ ने मोहा मनडीएम के निर्देश पर जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षणविरासत साधना में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकनृत्य की शाही झलकियों का गजब और शानदार रहा अंदाज़स्वामी रामदेव, डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित देश-विदेश के साहित्यकारों ने हिंदी के वैश्विक विस्तार का किया आह्वान

राज्यपाल ने छात्रों के आत्मविश्वास बढ़ाने पर दिया जोर

 राज्यपाल ने छात्रों के आत्मविश्वास बढ़ाने पर दिया जोर

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 10 फरवरी 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने दून इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों संग कार्यक्रम को सुना।

इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का संवाद न केवल छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की शंकाओं का समाधान करता है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने परीक्षा को बोझ मानने के बजाय इसे एक सकारात्मक अवसर के रूप में देखने पर जोर दिया। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के इस विचार को रेखांकित किया कि विद्यार्थियों को दूसरों से प्रतिस्पर्धा करने के बजाय स्वयं से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि कार्यक्रम से न केवल छात्रों बल्कि उनके अभिभावकों को लाभ मिलेगा। राज्यपाल ने अभिभावकों और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की रुचि को समझें और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

कार्यक्रम में विधायक खजान दास, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, स्कूल के चेयरमैन डीएस मान, निदेशक एचएस. मान, प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!