कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी 'परीक्षा पे चर्चा', विद्यार्थियों को दिए प्रेरक संदेश - Shaurya Mail

Breaking News
माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशविरासत महोत्सव-2026 में सजा संस्कृति का अनूठा संगम : विद्यार्थियों की प्रतिभा, श्रीलंका के लोकनृत्य, डॉ. एन. राजम के वायलिन और मंजरी चतुर्वेदी की ‘द तवायफ स्टोरी’ ने मोहा मनडीएम के निर्देश पर जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षणविरासत साधना में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकनृत्य की शाही झलकियों का गजब और शानदार रहा अंदाज़स्वामी रामदेव, डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित देश-विदेश के साहित्यकारों ने हिंदी के वैश्विक विस्तार का किया आह्वान

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी ‘परीक्षा पे चर्चा’, विद्यार्थियों को दिए प्रेरक संदेश

 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी ‘परीक्षा पे चर्चा’, विद्यार्थियों को दिए प्रेरक संदेश

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 10 फरवरी 2025

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 8वें संस्करण को सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दी गई परीक्षा संबंधी टिप्स को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए सुझाव न केवल परीक्षा बल्कि संपूर्ण जीवन में उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सकारात्मक सोच विकसित करने के कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ हो या ‘परीक्षा पे चर्चा’, मोदी के हर कार्यक्रम से प्रेरणादायक बातें सीखने को मिलती हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और इस तरह के कार्यक्रमों को अवश्य सुनने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, रामशरण नौटियाल, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, पार्षद कमली भट्ट, मण्डल मंत्री राकेश चड्डा, माया राणा, पार्षद मोहन बहुगुणा उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!