कुलपति ने शोध कार्य की प्रगति पर राज्यपाल के समक्ष दिया प्रस्तुतीकरण - Shaurya Mail

Breaking News
माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशविरासत महोत्सव-2026 में सजा संस्कृति का अनूठा संगम : विद्यार्थियों की प्रतिभा, श्रीलंका के लोकनृत्य, डॉ. एन. राजम के वायलिन और मंजरी चतुर्वेदी की ‘द तवायफ स्टोरी’ ने मोहा मनडीएम के निर्देश पर जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षणविरासत साधना में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकनृत्य की शाही झलकियों का गजब और शानदार रहा अंदाज़स्वामी रामदेव, डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित देश-विदेश के साहित्यकारों ने हिंदी के वैश्विक विस्तार का किया आह्वान

कुलपति ने शोध कार्य की प्रगति पर राज्यपाल के समक्ष दिया प्रस्तुतीकरण

 कुलपति ने शोध कार्य की प्रगति पर राज्यपाल के समक्ष दिया प्रस्तुतीकरण

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 07 फरवरी 2025

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह के समक्ष उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.धर्मबुद्धि ने गुरुवार को राजभवन में ‘‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’’ योजना के तहत चल रहे शोध कार्य की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया।

इस मौके पर कुलपति धर्मबुद्धि ने बताया कि उत्तरांचल विश्वविद्यालय की ओर से ‘‘उद्योग 4.0 और सतत विकास’’ विषय पर शोध किया जा रहा है। इस शोध का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड में सतत विकास से जुड़ी समस्याओं की पहचान करना और उनके समाधान के लिए उद्योग 4.0 की तकनीकों का उपयोग करना है।

राज्यपाल ने कहा कि उद्योग 4.0 और सतत विकास के क्षेत्र में किया जा रहा यह शोध बेहद महत्वपूर्ण है, इससे न केवल नई तकनीकों का लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय को इस शोध के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!