आज का राशिफल

बुधवार 29 जनवरी 2025
आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – ग्रहयोग बेहतर, आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त, मित्रों -परिजनों के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति, मंगल आयोजन सम्पादित, परिवार में उल्लासमय वातावरण।
- वृषभ – दिनचर्या व्यवस्थित, आपसी गलतफहमी दूर होने को, वैवाहिक अड़्चनें समाप्त, कार्यक्षमता में वृद्धि, व्यावसायिक सफलता का मार्ग प्रशस्त, यात्रा का सुयोग।
- मिथुन – वैचारिक अस्थिरता, स्वयं की प्रतिभा का उपयोग करने से वंचित, दूसरों की सलाह अमान्य, दाम्पत्य जीवन असंतोषजनक, सुख-सुविधा का अभाव, आर्थिक हानि।
- कर्क – लाभ का सुअवसर, आपसी संबंधों में मधुरता, अपने स्तर को बनाए रखने के लिए व्यय, मनो-विनोद के साधन सुलभ, दायित्व की पूर्ति का प्रयास, मन प्रसन्न।
- सिंह – सामयिकसिद्धि का प्रयास सार्थक, कठिनाइयों का समापन, पठन-पाठन में अभि-रुचि, परिवार में सुख-शांति, किसी योजना की शुरुआत हेतु मित्रों से विचार-विमर्श।
- कन्या – नवउत्तरदायित्व की पूर्ति, आर्थिक पक्ष में सफलता, शत्रु परास्त, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग, सुख के साधन उपलब्ध, नवसम्पर्कसे आत्मिक शांति की अनुभूति।
- तुला – आत्मविश्वास में कमी, व्यावसायिक असफलता, परिवार में तनाव, स्वजनों से अनबन, धन की क्षति, उत्तरदायित्व की पूर्ति में अड़चनें, व्यर्थ भ्रमण से परेशानी।
- वृश्चिक – दिन बेहतर, उलझनों में कमी, नौकरी में पदोन्नति, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, सम्मान में वृद्धि, वाहन सुख की प्राप्ति, मन में खुशी।
- धनु – निराशा का समापन, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, सुख के साधन सुलभ, धार्मिक गतिविधियों में अभिरुचि, दूसरों के आश्वासन से राहत, नवसमाचार की प्राप्ति से हर्ष।
- मकर – नवीन कार्यों में सफलता का सुयोग, पारिवारिक हर्षोह्लास का वातावरण, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, इच्छाशक्ति जागृत, विवाद का समापन, विरोधी परास्त, हानि भी।
- कुम्भ – प्रियजनों से मतभेद, वैवाहिक जीवन में आपसी मतभेद, व्यक्तिगत समस्याएँ यथावत, ताल-मेल का अभाव, सुख के साधन में कमी, पठन-पाठन में अरुचि।
- मीन – व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, परिजनों से अपेक्षित सहयोग, आपसी सौदार्द, कर्ज की निवृत्ति, स्वयं का निर्णय लाभप्रद, शत्रु परास्त, प्रसन्नता, आत्मिक शांति।