Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

शुक्रवार 24 जनवरी 2025 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – स्वास्थ्य में शिथिलता, व्यावसायिक पक्ष में निराशा, घरेलू समस्याओं से मन आशांत, सुपरिचितों से अनबन, इच्छित योजना अपूर्ण, मान-सम्मान की चिन्ता।
  2. वृषभ – कार्य-व्यवसाय में सफलता, शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति, जीवन साथी से सामंजस्य, लाभ का सिलसिला, नवयोजना पर विचार-विमर्श, यात्रा सुखद।
  3. मिथुन – स्वास्थ्य सुधार पर, अधूरे कार्य प्रगति की ओर आर्थिक स्थिति में सुधार का प्रयास, व्यक्तिगत परेशानी में कमी, पुराने विवाद का समापन, नवीन उपलब्धि।
  4. कर्क – घरेलू समस्याएँ सुलझने की ओर, अभीष्ट लाभ, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, कर्ज की निवृत्ति, नवयोजना पर कार्यारम्भ, वैवाहिक अड्चनें समापन पर।
  5. सिंह – कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में विफलता, विरोधी हानि पहुँचाने की कोशिश में, बनी-बनाई योजना अधूरी, व्यर्थ भ्रमण से अनावश्यक व्यय, चोट-चपेट दुर्घटना संभव।
  6. कन्या – साहसिक प्रयास प्रगति पर, आत्मविश्वास से कुछेक कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, भोग-विलासिता की ओर रुझान।
  7. तुला – समय भाग्य के पक्ष में, उच्चाधिकारियों के सम्पर्क का लाभ, समस्या विशेष के समाधान में आत्मीयजन सहायक, भाग्योन्नति के नवीन आयाम, यात्रा संतोषजनक।
  8. वृश्चिक – आर्थिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता, शत्रु परास्त, व्यक्तिगत जीवन में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि, निजी इच्छापूर्ति, आपसी सलाह से कामयाबी, धनागम।
  9. धनु – स्पष्टवादिता आपके लिए घातक, नवीन समस्या उपस्थित, सहयोगियों की गतिविधियों से मानसिक कष्ट, सुखसुविधा का अभाव, स्वजनों से विवाद संभव।
  10. मकर – आर्थिक प्रगति, घरेलू समस्याओं का निवारण, नौकरी में पदोन्नति या स्थानान्तरण हेतु विषयक मसला हल, बुद्धि-विवेक से विवाद में कमी, सुसमाचार से हर्ष।
  11. कुम्भ – योजना साकार करने की दिशा में प्रयास, विशिष्टजनों से सम्पर्क, अभिलाषा की पूर्ति, निजी जिन्दगी में सुखसुविधा के साधन सुलभ, मेल-मिलाप की ओर रुचि।
  12. मीन – नवकार्यों में सफलता, धार्मिक मांगलिक आयोजन सम्पादित, नवउत्तरदायित्व का निर्वाह, स्त्रीपक्ष से सुख, प्रेमसम्बन्धों में अत्यधिक प्रगाढ़ता, यश की प्राप्ति।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!