आज का राशिफल

मंगलवार 21 जनवरी 2025
आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – आत्मसंयम से कार्यसिद्धि, निराशा का समापन, अध्यावसाय की ओर रुझान, मान-सम्मान में वृद्धि, जीवन साथी से सामंजस्य, दर्शनीय स्थलों की यात्रा।
- वृषभ – व्यापार में विस्तार की योजना फलीभूत, समस्या के समाधान में स्वयं का निर्णय लाभदायक, सद्विचारों का उदय, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्पर्क का लाभ।
- मिथुन – मानसिक अशांति, विश्वासघात की आशंका, यात्रा में असुविधा, शेष समय में इच्छित योजना का सुपरिणाम प्राप्त, सुसंदेश मिलने से हर्ष।
- कर्क – सफलता, आर्थिक व्यापारिक प्रगति, धार्मिक कार्यों में रुचि, प्रसन्नता भी, शेष समय में शंका-कुशंका प्रभाव, प्रतिष्ठा पर आघात।
- सिंह – समझदारी से किया गया निर्णय लाभदायक, नवसम्पर्क से कुछेक मसले हल, आय के नवीन स्रोत, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, दूर या समीप की यात्रा।
- कन्या – साहसिक प्रयास प्रगति पर, वाद-विवाद की निवृत्ति, शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति की अनुभूति, लाभ का मार्ग प्रशस्त, दूसरों के आश्वासनों से राहत।
- तुला – ग्रहस्थिति विपरीत, जोखिम से हानि, व्यावसायिक निराशा, शेष समय में उत्तरदायित्व की पूर्ति, प्रतियोगिता में सफलता, मनोविनोद के अवसर।
- वृश्चिक – व्यवस्थित, व्यक्तित्व का विकास, इच्छाशक्ति जागृत, यात्रा सफल, शेष समय में प्रतिकूलता, सोचे हुए कार्य अधूरे, भाग्य में न्यूनता।
- धनु – व्यावसायिक पक्ष में उन्नति का मार्ग प्रशस्त, अभीष्ट सिद्धि का प्रयास सार्थक, धर्म अध्यात्म की ओर अभिरुचि, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क का सुपरिणाम।
- मकर – समस्या का समाधान पक्ष में, आय के नवीन स्रोत, जिम्मेदारियों को निभाने के लिए व्यय, शुभ समाचार की प्राप्ति से हर्ष, संभावित यात्रा संतोषजनक, धनागम।
- कुम्भ – व्यवधान, शारीरिक कष्ट, मित्रों से मतभेद, दुर्घटना की आशंका, शेष समय में आर्थिक प्रगति, योजना का कार्यान्वयन, राजकीय लाभ।
- मीन – सफलता, आरोग्य सुख, शुभ भावनाओं का उदय, मनोरथ सिद्धि, शेष समय में जोखिम के कार्य से नुकसान, वैचारिक अस्थिरता।