भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, कार के परखच्चे उड़े - Shaurya Mail

Breaking News

भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, कार के परखच्चे उड़े

 भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, कार के परखच्चे उड़े

उत्तराखंड(हरिद्वार),गुरुवार 02 जनवरी 2024

उत्तराखंड में नए साल में भी सड़क हादसे नहीं रुक रहे हैं अब हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बुधवार देर रात शनिदेव मंदिर के पास हुआ, जब हरियाणा के पांच युवक हरिद्वार घूमने आ रहे थे। उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिपाल पुत्र घांसीराम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी युवक हरियाणा के रेवाड़ी जिले के लिसाड़ी गांव के रहने वाले थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई शिकायत दर्ज होती है तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा यातायात नियमों के पालन और सावधानी बरतने की आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित करता है।

मृतक और घायल –
केयर सिंह (35) पुत्र दिलीप सिंह
आदित्य (38) पुत्र हवा सिंह
मनीष (36) पुत्र बलवान
प्रकाश (40) पुत्र रघुवीर

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!