बागेश्वर में हुए हादसे में तीन की मौत, एक महिला लापता - Shaurya Mail

Breaking News

बागेश्वर में हुए हादसे में तीन की मौत, एक महिला लापता

 बागेश्वर में हुए हादसे में तीन की मौत, एक महिला लापता

उत्तराखंड(बागेश्वर),गुरुवार 02 गुरुवार 2025

कपटकोट में बुधवार देर शाम एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को देर से मिली। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बागेश्वर के कपकोट इलाके के बदियाकोट में यह हादसा हुआ। एसडीआरएफ की टीम ने इस दुर्घटना स्थल से तीन बॉडी को बरामद किया है। एक शख्स अभी भी लापता है।

जानकारी के अनुसार सायं 5:30 बजे एक ऑल्टो कार बदियाकोट से सोराग की तरफ आ रही थी। कार में 04 लोग (02 पुरुष, 02 महिला) सवार थे। ग्राम तीख के समीप पिंडर नदी में खाई की तरफ गड्ढे की ओर अनियन्त्रित हो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिला पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से हादसे में मृत 03 लोगो के शवों को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद से एक महिला अभी लापता है। महिला की SDRF टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है। वाहन सवार लोगों के नाम इस प्रकार हैं-

बागेश्वर में हादसे का शिकार हुए लोगों के नाम

सुन्दर सिंह ऐठानी (चालक)
मुन्ना शाही
पूनम पांडे
नीलम रावत (लापता)

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!